रविवार, 28 नवंबर 2010

बिहार में नया सवेरा

नीतीश ने लाया नया सवेरा
बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू-भाजपा गठबंधन को जैसी धमाकेदार जीत मिली उसकी कल्पना संभवत: नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने भी नहीं की होगी। 243 में से 205 सीटें हासिल कर इस गठबंधन ने लालू यादव-रामविलास पासवान के साथ-साथ राहुल गांधी के इरादों पर भी पानी फेर दिया। इन नेताओं को इस पर अच्छी-खासी माथापच्ची करनी होगी कि अपनी नीतियों को किस तरह बदलें? राजग गठबंधन की जीत सही मायनों में बिहार की जनता की जीत है, क्योंकि वह एक झटके में जाति और मजहब की राजनीति के मकड़जाल से बाहर निकल आई। इसी राजनीति का लाभ उठाकर लालू यादव ने 15 वर्षो तक बिहार पर राज किया और उसे गर्त की ओर ले गए। आखिरकार लालू यादव के कुशासन से उकताए लोगों ने नीतीश कुमार को मौका दिया। चूंकि नीतीश कुमार सुशासन के अपने वायदे पर खरे उतरे इसलिए उन्हें अभूतपूर्व जीत हासिल हुई। इस जीत के बाद कम से कम कांग्रेस की तो आंखें खुल ही जानी चाहिए। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी और यहां तक कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में विकास के दावों को झुठलाया और यह तर्क दिया कि जो विकास हुआ भी है उसमें केंद्र का योगदान है। कांग्रेस ने बिहार को दी गई केंद्रीय सहायता को जिस प्रकार अपने पैसे की संज्ञा दी उससे उसकी खोखली सोच ही झलकी। कांग्रेसी नेताओं को यह सोचना चाहिए कि राज्यों को दी जाने वाली केंद्रीय सहायता कोई खैरात नहीं है। यह तो राज्यों का अधिकार है। आखिर राज्यों के इस अधिकार को केंद्र सरकार की कृपा के रूप में क्यों प्रचारित किया गया?
बिहार में राजग की जीत में उल्लेखनीय केवल यह नहीं है कि उसके समक्ष विपक्ष बौना साबित हुआ, बल्कि यह भी है कि जदयू-भाजपा की दोस्ती और प्रगाढ़ हुई। दोनों दलों ने एक-दूसरे पर जिस तरह भरोसा बनाए रखा उसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। यह संभवत: इसी आपसी भरोसे का परिणाम रहा कि जदयू की तुलना में भाजपा को अधिक लाभ मिला। भाजपा को इसका श्रेय दिया जाना चाहिए कि उसने कलह पैदा करने वाला कोई काम नहीं किया। भाजपा ने नीतीश कुमार की नाराजगी को देखते हुए जिस तरह गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार में निमंत्रित नहीं किया उससे उसने अपने गठबंधन धर्म का ही परिचय दिया। चूंकि दोनों दल हर स्तर पर एकजुट रहे इसलिए बिहार की जनता ने भी पारंपरिक और रूढि़वादी सोच से मुक्त होकर उनके पक्ष में मतदान किया। यह उल्लेखनीय है कि भाजपा के साथ के बावजूद अल्पसंख्यकों ने नीतीश पर न केवल भरोसा जताया, बल्कि भाजपा उम्मीदवारों को वोट भी दिए। दरअसल नीतीश कुमार यह संदेश देने में सफल रहे कि उनकी सरकार विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी सरकार ने जिस तरह महिलाओं के सशक्तिकरण और लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया उसका उन्हें विशेष लाभ समाज के सभी वर्गाें की ओर से मिला। स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल वितरण योजना ने तो एक तरह से चमत्कार कर दिखाया। इसके विपरीत पुराने तौर-तरीकों के सहारे सत्ता में वापसी का सपना देख रहे लालू यादव के फार्मूले फेल हो गए। उनका यादव-मुस्लिम वोट बैंक भी बिखर गया।
नीतीश कुमार ने अपने शासन के दौरान तो उल्लेखनीय कार्य किए ही, चुनाव के दौरान वह माओवादियों को भी नियंत्रित करने में सफल रहे। उन्होंने मानवाधिकारों और सबके कल्याण एवं विकास का सवाल उठाकर माओवादियों की चुनाव बहिष्कार की रणनीति पर पानी फेरा। तमाम आलोचना के बावजूद वह इस पर कायम रहे कि माओवादियों से केवल ताकत के बल पर नहीं निपटा जाना चाहिए। इससे माओवादियों के समर्थकों के बीच सही संदेश गया। उनके इस कार्य की विशेष सराहना होनी चाहिए कि उन्होंने समाज के सभी वंचित एवं उपेक्षित तबकों के उत्थान के लिए प्रयास किया। उनकी सरकार ने एक ओर जहां अति विपन्न दलितों को महादलित का दर्जा दिया वहीं पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया।
नीतीश कुमार को इसका भी श्रेय दिया जाना चाहिए कि उन्होंने निष्क्रिय नौकरशाही को न केवल सक्रिय किया, बल्कि जवाबदेह भी बनाया। लालू यादव के राज में मुख्यमंत्री सचिवालय सुस्ती के मकड़जाल से ग्रस्त था। तब मुख्यमंत्री सचिवालय लालू यादव के घर से ही चलता था। ऐसे में प्रशासनिक अव्यवस्था धीरे-धीरे एक तरह की अराजकता में तब्दील हो गई। नीतीश कुमार ने सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले नौकरशाही के मिजाज को दुरुस्त करने पर ध्यान दिया। यह एक कठिन कार्य था, लेकिन वह इसमें सफल हुए और इसके परिणाम आम जनता को भी नजर आए। बिहार के चुनावों ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के सशक्त दावेदार को आगे रखकर चुनाव लड़ने से आम जनता को निर्णय पर पहुंचने में आसानी होती है। यद्यपि लालू यादव ने भी खुद को मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप में पेश किया, लेकिन उनका यह दांव इसलिए उलटा पड़ गया, क्योंकि लोगों को उनके कुशासन के दिनों का स्मरण हो आया। कांग्रेस ने कोई दावेदारी पेश नहीं की। वह ऐसी स्थिति में भी नहीं थी, लेकिन वह ऐसा कोई नेता भी सामने नहीं ला सकी जो लोगों में भरोसा पैदा कर पाता। लगता है कि कांग्रेस के रणनीतिकार मुकुल वासनिक और जगदीश टाइटलर बिहार की नब्ज ही नहीं टटोल सके और शायद इसी कारण राहुल गांधी को असफलता का सामना करना पड़ा।
यदि बिहार की तुलना अन्य राज्यों से की जाए तो इस राज्य को लंबा सफर तय करना है। बात चाहे आधारभूत ढांचे के निर्माण की हो अथवा उद्योगीकरण के लिए अनुकूल माहौल बनाने की या फिर सामाजिक ढांचे को मजबूत करने की-इन सभी क्षेत्रों में बहुत काम करने की आवश्यकता है। नीतीश कुमार अपनी चुनौतियों से परिचित हैं। उन्होंने अपनी एतिहासिक जीत जिस तरह बिहार की जनता को समर्पित की और उसे यह वचन दिया कि वह और मेहनत करेंगे उस पर यकीन न करने का कोई कारण नहीं। बावजूद इसके उनसे यही अपेक्षित है कि वह कड़े फैसले लेने में संकोच न करें, क्योंकि अक्सर भारी बहुमत सत्ता में बैठे लोगों को शिथिल बना देता है। अब तो नीतीश सरकार एक तरह से विपक्ष विहीन है। लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है। विपक्ष का सफाया हो जाने के कारण मंत्रियों और नौकरशाहों को नियंत्रित रखने की नीतीश कुमार की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उम्मीद की जानी चाहिए कि वह इस जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए बिहार और साथ ही देश की जनता की उम्मीदों पर फिर से खरे उतरेंगे।

मंगलवार, 19 अक्टूबर 2010

बिहार चुनाव पर विशेष नजर


ऑपिनियन पोल में नीतीश आगे



एक न्यूज चैनल पर प्रसारित ऑपिनियन पोल में जेडी (यू) को जबर्दस्त बढ़त मिलने जा रही
है। ऑपिनियन पोल के मुताबिक एनडीए को इस बार दो तिहाई से भी ज्यादा बहुमत मिलने जा रहा है। प्राइवेट न्यूज चैनल पर सोमवार शाम को प्रसारित किए गए इस ऑपिनियन पोल के नतीजों पर भरोसा करें तो जेड़ी (यू) को पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले 32 सीटें अधिक यानी कुल 120 सीटें मिलेंगी। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। यानी बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। इस पोल के हिसाब से जेडी (यू) को बहुमत के लिए सिर्फ 2 विधायकों की जरूरत रह जाएगी। ऑपिनियन पोल में जेडी (यू) के सहयोगी दल बीजेपी को भी 5 सीटों का नुकसान बताया गया है। इसके मुताबिक बीजेपी को इस बार 50 सीटें मिलने वाली हैं। कांग्रेस को इस ऑपिनियन पोल ने 22 सीटें दी हैं। इस ऑपिनियन पोल के मुताबिक आरजेडी 28 सीटें मिलेंगी जबकि एलजेपी को मात्र 6 सीटों से संतोष करना पड़ेगा।

सोमवार, 18 अक्टूबर 2010

गर्व से कहो हम बिहारी हैं-नीतीश

विकास पुरूष नीतीश के बोल...अब जाग रहा है बिहारीपन

बिहार में विकास की बयार बहाने वाले नीतीश कुमार आज चुनाव की अग्निपरीक्षा से भले ही गुजर रहे हों। लेकिन नीतीश कुमार ने 5 साल में बिहार को विकास रूपी उपहार जो दिया है वो कांग्रेस सालों साल और लालू के 15 साल भी नहीं दे सकी। आज नीतीश ये गर्व से कह रहें है कि बिहार का बिहारीपन आज जाग रहा है...बिहार के लोग गर्व से कह रहें है कि हम बिहारी हैं। हालांकि नीतीश के मुताबिक पहले बिहारी को बिहारीपन होने पर नाज नहीं था बिहारीपन शब्द उसे परेशान करती थी...लेकिन अब हालात बदल चुके बिहार की अर्थव्यवस्था और विकास की उंचाईय़ों को देखकर लोगों को बिहारी होने पर गर्व है। मैं इस सम्मान के लिए नीतीश कुमार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि नीतीश ने बिहार को न सिर्फ देश में बल्किं विदेशों में भी इसकी साफ सुथरी छवि को पेश किया है। एक ईमानदार इंजीनियर को देर से सत्ता का सुख मिला लेकिन इस सुख को नीतीश अपनी ऐशो आराम में नहीं बल्कि कांटों के ताज के रूप में स्वीकार कर विकास पुरुष ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। मुझे याद है 2004 में जब बिहार में चुनाव हुए थे उस वक्त बिहार की स्तिथि काफी बदतर थी। एक किलोमीटर का सफर तय करने में लगभग आधे घंटे का वक्त लगता था लेकिन अब मानो गाड़ियां रेंग नहीं बल्कि उड़ती हुई महसूस होती है। अब आधे घंटे में लगभग 15-20 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकते हैं। लालू ने अपने शासन काल में एक बार हंसी मजाक में कहा था कि..बिहार की सड़कें हेमामिलिनी के गाल की तरह चिकनी होगी लेकिन उस वक्त तो बिहार की सड़के लालू के गाल की तरह नहीं सकी लेकिन अब नीतीश ने लगता है दोस्ती का फर्ज निभाते हुए सड़के उस हीरोईन के गाल की तरह ही बना दी। मजाक की बातें छोड़ हकीकत के आइनें में बिहार देखें तो महसूस होता है कि हर तबके के लोग खुशहाल जिंदगी बिता रहें हैं। किसान भी आज अपने खेतों में पैसे लगाने को हिचकते नहीं और स्कूल से जब लड़कियां साईकिल से घर लौटती है तो सुनहरे भारत का भविष्य दिखता है। तो वहीं कभी अस्पताल में लालटेन की रोशनी में इलाज होता था लेकिन अब नीतीश ने ऐसी व्यवस्था दुरूस्त की है कि मानो बिहार में राम राज लौट चला हो। हर अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई...किसी भी सुविधा से बिहार के अस्पताल आज वंचित नहीं है।
मै बिहार की जनता से गुजारिश करता हूं कि आप जनता जनार्दन नीतीश कुमार की इस परीक्षा की घड़ी में आप साथ दें ताकि आने वाला कल औऱ भी बिहार की जनता के लिए सुनहरा हो सकें। और मौका परस्त पार्टियों को ऐसा सबक सिखाएं की वो वापस दुबारा अपनी शक्ल तक न दिखाएं।

नीतीश का बिहारीपन बोल

अब विकास मुद्दा है:नीतीश

रोक सको तो रोक लो

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि अब राज्य में जाति के ऊपर विकास चुनावी मुद्दा बन रहा है.
वे कहते हैं कि उनसे जितना बन पड़ा उतना काम उन्होंने कर दिया है और अब जनता का काम उसका मूल्यांकन करना है.
बीबीसी संवाददाता ब्रजेश उपाध्याय से फ़ोन पर हुई चर्चा में उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में हुए कार्यों की वजह से बिहार के लोगों का बिहारीपन जाग रहा है.

चुनाव के आइनों में बिहार

बिहार की चुनावी हवा का रूख



पंद्रहवीं बिहार विधानसभा के गठन के लिए हो रहे आम चुनाव की सबसे ख़ास बात ये है कि इस में बदले हुए नाम और बदली हुई भौगोलिक सीमाओं के साथ 42 विधानसभा सीटों की नई पहचान बनी है और 40 सीटों की पुरानी पहचान मिट गई है.हालांकि राज्य विधानसभा सीटों की कुल संख्या 243 बरक़रार है, लेकिन पहले से आरक्षित 38 अनुसूचित जातीय सीटों के अलावा इस बार अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) के लिए भी 2 सीटें (मनिहारी और कटोरिया) सुरक्षित कर दी गई हैं.विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की वजह से हुए इस बदलाव ने चुनावी राजनीति के क्षेत्रवार जातीय समीकरणों में भी उथल-पुथल मचा दी है. मौजूदा 25 विधायकों की सीटें परिसीमन की भेंट चढ़ गईं. लिहाज़ा उन्हें इस बार चुनाव लड़ने के लिए दर-ब-दर भटकना पड़ा है.
चुनाव चरित्र
यहाँ की सत्ता-राजनीति का वो चरित्र इस बार भी नहीं बदला है, जो जातिबल, धनबल और बाहुबल को सदन की सीटें हथियाने या लूटने का सबसे कारगर ज़रिया मानता है. इस में एक और बल दिन-ब-दिन सबल होता जा रहा है, जिसे आप ‘बपौती बल’ कह सकते हैं. परिवारवाद शब्द अब हल्का लगता है.इस बार चुनावी टिकट बंटवारे में रिश्तेदारी और खरीदारी ने ऐसी नेतागर्दी मचाई कि असली-नक़ली टिकट-दावेदारों के जुनूनी जत्थे आगजनी और तोड़फोड़ तक ही सीमित नहीं रहे, टिकट बांटने वालों को सरेआम गलियाते-धकियाते हुए भी नज़र आये.
बाप एक दल से तो बेटा, पत्नी या भाई दूसरे दल से उम्मीदवार बन गये हैं. ऐन चुनाव के वक़्त दल बदलने वालों और इस तरह टिकट भी हासिल कर लेने वालों की तादाद इस बार ज़्यादा दिख रही है. परिणाम स्वरुप दल के भीतर बग़ावत या भीतरघात के ख़तरे बढ़ गये हैं.
प्रायः सभी प्रमुख दलों में ऐसी मारा-मारी वाली स्थिति है लेकिन कांग्रेस के अंदर यहां कुछ ज़्यादा ही घमासान मचा है. बिहार में लगभग दो दशक से मृतप्राय कांग्रेस के पुनर्जीवित होने की जो संभावना विगत एक साल में सतह पर नज़र आने लगी थी, उसे चुनावी प्रक्रिया के दौरान उभरे अंतर्कलह ने काफ़ी नुकसान पहुंचाया है.
गठबंधन
टिकट बंटवारे पर चोट खाई हुई कांग्रेस को राहुल गांधी और सोनिया गांधी के चुनावी दौरे से हौसला अफज़ाई की उम्मीद है. लेकिन उसकी सब से बड़ी उम्मीद उन सवर्ण और मुस्लिम मतदाताओं पर टिकी है, जो नीतीश कुमार और लालू यादव - दोनों के मुक़ाबले अपने हक़ में किसी बेहतर विकल्प की तलाश में हो सकते हैं.
कांग्रेस हालांकि इस बार बिहार में किसी दल का साथ लिए बिना अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन यहां मुख्य रूप से मुक़ाबला सत्ता पक्ष और विपक्ष से जुड़े दो प्रमुख गठबंधनों के बीच ही है. यानी जनता दल युनाइटेड(जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की तरफ से चुनौती मिल रही है.
मुख्य वामपंथी दल भी इस बार एक साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरे हैं. इन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) यानी भाकपा-माले 103, भाकपा 55 और माकपा 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, इस वामपंथी गठबंधन के निशाने पर भाजपा के साथ-साथ नीतीश कुमार और लालू यादव की पार्टियाँ भी हैं.
कुल 243 सीटों में से जदयू 141 सीटों पर और भाजपा ने 102 सीटों पर उम्मीदवार दिए हैं लेकिन इन दोनों दलों के गठबंधन में नीतीश-नरेंद्र मोदी विवाद से जो आपसी खटास आई है वो भाजपाइयों को रह-रह कर टीसने लगती है.
कौन कहां?
सन 2005 के विधानसभा चुनाव में लालू-राबडी राज के दौरान उपजे असंतोष का जैसा लाभ नीतीश कुमार को आसानी से मिल गया था, वैसा अब इसलिए संभव नहीं लगता क्योंकि नीतीश राज के ख़िलाफ़ भी अब ढेर सारे सवाल खड़े हो गये हैं.
लेकिन 168 विधानसभा क्षेत्रों में राजद और 75 में लोजपा प्रत्याशी वाले लालू-रामविलास गठबंधन की सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि उसके पिछड़ा-मुस्लिम-दलित जनाधार में नीतीश सरकार ने ‘अति पिछड़ा’ और ‘महादलित’ लुभाऊ योजनाओं के ज़रिये सेंध लगा दी है.
इस चुनाव में सभी प्रमुख पार्टियां विशेष रूप से सवर्णों और मुसलमानों को रिझाने में लगी है, क्योंकि इन दोनों के वास्तविक रुझान को लेकर सबसे अधिक संशय बना हुआ है. लालू प्रसाद के मुस्लिम-समर्थन में कांग्रेस की घुसपैठ का ख़तरा है, तो भाजपा के सवर्ण-वोट में बिखराव के संकेत मिल रहे हैं.
इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी पी ठाकुर और राज्य में पार्टी के एक प्रमुख नेता सुशील कुमार मोदी के समर्थक ख़ेमों में टिकट बंटवारे को लेकर हुई खींचतान से पार्टी के भीतर का जातीय द्वंद सतह पर दिखने लगा है. डॉ ठाकुर का इस्तीफ़ा देना और फिर इस्तीफ़ा वापस लेना भाजपा की चुनावी संभावनाओं को कुछ-न-कुछ कमज़ोर तो कर ही गया है.
जदयू के सूत्रधार नीतीश कुमार विकास को असली मुद्दा बनाने के प्रयास में नज़र आते हैं लेकिन अपने शासनकाल की खूबियां गिनाते समय विपक्ष द्वारा गिनाई जा रही ख़ामियों का माकूल जवाब देने में बहुत सहज नहीं दिखते हैं.
नीतीश कुमार का एक और बड़ा चुनावी हथियार है पंद्रह वर्षों का लालू-राबडी राज जिसे भयावह बताकर वो मतदाताओं को आगाह करते हैं कि उस राज की वापसी से बचिए. जबकि दूसरी तरफ लालू प्रसाद इस बाबत जवाबी हमले में कहते हैं कि दरअसल नीतीश कुमार लालू राज आने पर बड़े-बड़े घोटालों में पकड़ाने के डर से ऐसा कह रहे हैं.
इतना तय है कि इस चुनाव में भी एक तरफ नीतीश कुमार और सुशील मोदी (जदयू-भाजपा) तो दूसरी तरफ लालू यादव और राम विलास पासवान (राजद-लोजपा) को मुख्य रूप से आमने-सामने मान लिया गया है . भले ही कांग्रेस कोई चमत्कारिक उभार बन जाये, या बाक़ी अन्य दलों या निर्दलियों को उम्मीद से कुछ ज़्यादा सीटें मिल जाए लेकिन चुनावी-चर्चा के केंद्र में तो नीतीश और लालू ही हैं.

मंगलवार, 15 सितंबर 2009

प्रधानमंत्री बनने की जमीन तलाश रहें हैं राहुल गांधी


अपना राजनीतिक भविष्य बेहतर बनाने में लगे हैं राहुल गांधी-रजनीश कुमार


कांग्रेस की राजनीति का रणनीति तय करने वाले युवराज राहुल गांधी भारत भ्रमण के अभियान पर अक्सर रहतें हैं। 2009 में 15 वीं लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की शानदार सफलता के बाद पार्टी सरकार बनाने में भी सफल रही। जनता की उम्मीदों के चिरागों तलें कांग्रेस पार्टी ने जब मंत्रिमंडल बनाने का फैसला किया तो सबसे पहले राहुल गांधी का नाम कुछ सांसदों ने प्रधानमंत्री के तौर पर दिया , लेकिन राजनीति की माहिर सोनिया गांधी ने चापलूसों के दरकिनार कर अपने वादों पर टिकी रही औऱ मनमोहन सिंह को फिर से प्रधानमंत्री बनाकर अपने विरोधियों के साथ साथ कांग्रेस पार्टी में मौजूद चापलूसों को भी करारा जवाब दिया। मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने राहुल गांधी से मंत्रिमंडल में शामिल होने का अनुरोध किया। मनमोहन सिंह भी ऐसे मौके पर बेचारे साबित होते हैं। राहुल गांधी के बारें में मीडिया ने ये बताया कि राहुल ग्रामीण विकास मंत्री बन सकतें है लेकिन कांग्रेस का ये युवराज राजनीति के हर चाल से वाकिफ था। राहुल गांधी ने ये कह कर मंत्री बनने से इंकार कर दिया कि अभी वो जनता के बीच औऱ काम करना चाहतें हैं।
राहुल के इस फैसलें में कई जानकार दूर की राजनीति की चाल मान रहें थे। राहुल जानते थे कि अगर एक बार मंत्रिमंडल में शामिल हो गया तो प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने में देर भी हो सकती है इसलिए राहुल बाबा ने ये फैसला लिया है कि वो अभी मंत्री न बनकर पार्टी और जनता की सेवा करना चाहतें है।

2004 में राजनीति में कदम रखने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी के पुत्र राहुल गांधी ने अब एक फैसला किया है वो फैसला है देश भ्रमण का यानि जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा
वक्त गुजारना चाहते हैं। इस देश भ्रमण के पीछे राहुल बाबा की एक दूर की सोच औऱ सोची समझी रणनीति भी शामिल भी है वो रणनीति है आने वाले समय में खुद को प्रधानमंत्री के रूप में देखना।
यानि राहुल गांधी देश भ्रमण पर जाकर जनता का हाल समाचार लेने के साथ-साथ खुद के प्रधानमंत्री बनने की जमीन तलाश रहें हैं।
साफ छवि और बेहतरीन व्यक्तित्व के मालिक राहुल गांधी जनता के बीच जाकर हमें कभी संजय गांधी की याद दिलातें है तो कभी राजीव गांधी की। दोनो नेता जनता के बीच इतने लोकप्रिय थे के इन्हें चुनाव में हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था ठीक उन्हीं दोनों के नक्शे कदम पर चलकर राहुल गांधी अपना राजनीतिक भविष्य खुद अपनें ही हाथों से लिख रहें हैं।

गुरुवार, 10 सितंबर 2009

प्रधानमंत्री नहीं लेकिन राष्ट्रपति तो बन ही सकते हैं आडवाणी



लाल कृष्ण आडवाणी के लिए राजनीतिक संभावनाएं तलाश रहें हैं...
रजनीश बाबा मेहता 

2009 का आम चुनाव ...हुआ... और बीजेपी को मुंह की खानी पडी... और टूट गया लाल कुष्ण आडवाणी का ..बरसों पुराना सपना ...एक ऐसा सपना ..जिसकी उन्हे इस बार पूरा होने की उम्मीद थी....लेकिन बीजेपी की हार ने ...आडवाणी को कभी ना पूरा होने वाला इंतज़ार दे दिया......पीएमओ के शिखर पर पहुंचने की उनकी तमन्ना को ..एक ज़ोरदार झटका लगा ...और शायद पीएम इन वेटिंग आडवाणी....इतिहास में इसी नाम से जाने जाएं....लेकिन आडवाणी की इस कहानी के कई और पहलू भी हैं...बीजेपी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में आडवाणी का बड़ा हाथ रहा ....90 के शुरुआती दशक में उनकी रथ यात्रा ने बीजेपी के प्रती ...लोगो मे अलख जगाई ..भारतीय जनता पार्टी के लिए ये रथ यात्रा उतनी ही फायदेमंद थी..जितनी भारतीयों के लिए गांधी का दांडी मार्च.... आडवाणी...मंदिर आंदोलन के कर्ता धर्ता बने.....और उस दौर में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा भी.... शायद अटल बिहारी बाजपयी से भी आगे....लोग उन्हे बीजेपी ..के प्रधानमंत्री के तौर पर भी देखने लगे थे.... लेकिन 1991 में बीजेपी के इस सबसे कद्वादर नेता का नाम ...जैन हवाला कांड में आया....आडवाणी ने नैतिकतावश ..चुनाव ना लड़ने का फैसला किया....1991 का चुनाव एक ऐतिहासिक चुनाव था.... बीजेपी को राम लहर के नाम पर जमकर मेनडेट मिला.....और ये इतिहास में गुम हो चुकी ....जनसंघ के लिए किसी टॉनिक से कम नही था....संयोगवश इसी चुनाव के प्रचार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का निधन हो गया...और सहानुभूति की लहर में कांग्रेस एक बार फिर भारतीय राजनीति के शिखर पर थी...... बीजेपी के पास ..पांच साल के इंतज़ार के सिवा अब और कुछ नही था... इसके बावजूद लाल कुष्ण आडवाणी के नेतुत्व में बीजेपी ने एसेंमली के चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन किया.....तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार भी बनी...हर तरफ अटल-अडवाणी के चर्चे थे......लेकिन संशय इस बात को लेकर था ..कि क्या ये दोस्ती ..पीएमओ की कुर्सी तक कायम रहेगी......किसी एक को तो कुर्बानी देनी ही थी... आडवाणी फैसला कर चुके थे...1995 में मुंबई में हुए बीजेपी के सेशन में तत्कालीन अध्यक्ष लाल कुष्ण आडवाणी ने इस बात का ऐलान कर दिया ...कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है..तो प्रधानमंत्री बाजपयी ही बनेंगे ..... 1996 में अटल-आडवाणी के नेतुत्व में ..बीजेपी सबसे बड़े दल के रुप में उभरी ...और आडवाणी ने अटल बिहारी बाजपयी को घर में जाकर अपने हाथों से लड्डू खिलाया.... जीत की खुशी सिर्फ 13 तक कायम रही ....और बीजेपी ये जान चुकी थी...कि अकेले सरकार बनाना मुमकिन नही......इस दौरान संसद में अभिभाषणों से...अटल बिहारी बाजपयी ..लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके थे....वो जनमानस के लोकप्रीय नेता थे....और बीजेपी में सर्वॉमान्य भी ...यही वजह रही ..वो लोकप्रीयता में लालकृष्ण आडवाणी से कोसों आगे निकल चुके थे.....1999 में अटल बिहारी बाजपयी के नेतुत्व में एनडीए की सरकार बनी ..तो आडवाणी गृह मंत्री बने....अपनी कट्टर छवी...और दिल में भारत-पाकिस्तान विभाजन की वेदना.....आडवाणी को कभी भी मुस्लिम समुदाय के करीब नही ला सकी.....वो उस सेक्लूरवाद की चादर में खुद को नही जकड़ सके ...जिसे अटल बिहारी बाजपयी.....नें ...एनडीए के दौरान बीजेपी को पहनाया था....वाजपयी ..अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में भी पार्टी की ज्यादातर जिम्मेदारियां ..आडवाणी के पास ही थी......

वाजपेयी ने उन्हे उप प्रधानमंत्री बनाया... और वो देश के सर्वोच्च राजनीतिक पद से सिर्फ एक कदम दूर थे......हालांकि आडवाणी ने सिर्फ इतना कहा कि पद नया है .....जिम्मेदारियां वहीं...... प्रधानमंत्री पद के इतना करीब पहुंचने के बाद भी आडवाणी को इसका कोई खास राजनीतिक फायदा नही मिला...वो भी उस फेहरिस्त में शामिल होने को तैयार थे....जहां राजनीतिक हस्तियों ने उपप्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी तो संभाली ...लेकिन शिखर को कभी नहीं छू पाए...... 2004 के आम चुनाव में बीजेपी को कुछ भी गुड फील नही हुआ..... आडवाणी का नारा उनपर ही भारी पड़ा ...विपक्ष में पांच साल काटने के बाद जब बीजेपी ...फिर मैदान में उतरी ..तो प्रधानमंत्री पद के दावेदार लाल कुष्ण आडवाणी के पास ...ना तो उनके सबसे पुराने राजनीतिक दोस्त अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण साथ था...और ना ही प्रमोद महाजन का मैनेजमेंट ....पार्टी....में नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी थी...और इसका खामियाज़ा पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भी उठाया......81 साल के आडवाणी के लिए अब राजनीति के सफर की यात्रा करना उतना आसान नही है.. पार्टी आत्मचिंतन के दौर से गुज़र रही है...और आडवाणी के पीएमओ के दरवाज़े लगभग बंद हो चुके हैं......ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि क्या भारतीय राजनीति के सर्वोच्च शिखर पर रहे ...एक ऐसे नेता को बीजेपी .....विदाई का तोहफा नही देना चाहेगी .....भारतीय राजनीति में कई ऐसे लोग भी राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठे जिनका राजनीतिक कद ज्यादा ऊंचा नही था....इसलिए मुझे लगता है ...कि 2014 के बाद आडवाणी के लिए एक उम्मीद की किरण अभी बाकी है....


लेखक लाइव इंडिया के पत्रकार हैं..